राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पर सोशल मीडिया पर टिप्पणी करना कोटा के एक युवक को भारी पड़ गया है. आक्रोशित कांग्रेस नेताओं ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया.

जिस पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया. आरोपी युवक के खिलाफ धारा 153 ए, 295ए, 504, 505 (2) और 506 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था.

एक युवक ने सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ अमर्यादित, धार्मिक और धमकी भरे ट्वीट किए थे. शिकायतकर्ताओं ने युवक के सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी और टिप्पणी के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को दिए थे.

रिपोर्ट में कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए. जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 153 ए, 295ए, 504, 505 (2) और 506 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया.

युवक के साथ कोटा के एक डॉक्टर के खिलाफ भी कांग्रेस नेताओं ने विज्ञान नगर थाने में भी दो दिन पहले एक शिकायत दी थी. जिसमे डॉक्टर द्वारा सीएम अशोक गहलोत पर टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है. इस मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की गई है. मामले में विज्ञान नगर पुलिस का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्क्रीनशॉट भी दिए है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *