उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी.  उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

सोशल मीडिया पर आज #HappyBirthDayAkhileshYadav ट्रेंड कर रहा है. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपने नेता को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैंकई जगहों पर सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश के जन्मदिन पर केक भी काटा है .आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में सपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद से ही कहा जाने लगा है कि सपा को अपनी रणनीति पर फिर से विचार करना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बड़े बेटे अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को सैफई गांव में हुआ था. अखिलेश, मुलायम की पहली पत्नी मालती देवी के बेटे हैं. अखिलेश ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत 2000 में की थी. वह कन्नौज सीट से उपचुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *