Thursday, September 19, 2024 at 7:08 AM

थाने के अंदर गोलीबारी में घायल शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ की हालत गंभीर, मिलने पहुंचे सीएम शिंदे

महाराष्ट्र के कल्याण से शिवसेना के नेता महेश गायकवाड़ का इलाज कर रहे अस्पताल ने कहा कि उनकी हालत गंभीर है। ठाणे जिले के उल्हासनगर में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार रात एक पुलिस थाने के भीतर भाजपा के विधायक गणपत गायकवाड़ ने उनपर गोली चला दी थी। वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।

अस्पताल ने शनिवार को अपना मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। इसमें अस्पताल ने कहा, दो फरवरी 2024 की रात को कई गोलियां लगने के बाद महेश गायकवाड़ घायल हालत में जुपिटर अस्पताल आए। आपातकालीन जीवन रक्षक सर्जरी के रूप में रात में उनता तुरंत ऑपरेशन किया गया।

बुलेटिन में गया, सर्जरी के बाद वह आईसीयू में हैं और वेंटिलेटर पर हैं। उनकी हालत अभी गंभीर है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रहे हैं। इस टीम में इंटसिविस्ट, जनरल सर्जन और थोरैसिक और आर्थोपेडिक सर्जन शामिल हैं। इसमें राहुल पाटिल के रूप में पहचाने गए एक अन्य घायल के बारे में भी जानकारी दी गई। बुलेटिन में बताया गया कि उसे भी गोली लगी थी। रात में ही उनका ऑपरेशन किया गया और उन्हें गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया और उनकी हालत स्थिर है।

Check Also

टीएमसी सांसद साकेत गोखले का आरोप- वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में घोटाला

टीएमसी के राज्यसभा सांसद साकेत गोखले ने बुधवार को वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की लागत …