एक्ट्रेस छवि मित्तल ब्रेस्ट कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रही थी। अब एक्ट्रेस की सर्जरी हो गई है, जो सफल रही है। एक्ट्रेस को जब अपनी इस बीमारी के बारे में पता चला तो उन्होंने फैंस को इसकी जानकारी भी दी थी।

तस्वीर में छवि मित्तल अस्पताल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही है। तस्वीर शेयर कर हुए छवि ने लिखा- ‘जब एनेस्थिसियॉलॉजिस्ट ने मुझसे आंख बंद करने के लिए कहा और कुछ अच्छा सोचने के लिए बोला तो मैंने एकदम हेल्दी और खूबसूरत ब्रेस्ट को विजुअलाइज किया। फिर मैं और अंदर गई। दूसरी बात ये कि मुझे पता था कि मैं अब कैंसर फ्री होकर ही उठूंगी। सर्जरी पूरे 6 घंटे तक चली। उसमें कई सारे प्रॉसीजर किए गए।

मेरी ही तरह क्रेजी है, स्टॉन्ग है, दीवाना है, बहादुर है, धैर्य रखने वाला है, देखभाल करने वाला और प्यार करने वाला है मोहित हुसैन। मैं अब तुम्हारी आंख में कभी भी आंसू नहीं देखना चाहती।’ #cancerfree फैंस इस पोस्ट को लाइक कर रहे हैं और एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ रहे हैं।

वीडियो में छवि डांस करती नजर आई थी। तभी पीछे से उनके पति आ जाते हैं। उन्हें देखकर छवि डांस करना बंद कर देती हैं और कैमरे को अपने पति की तरफ घुमा देती हैं। फिर उनके पति भी डांस करने लगते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *