प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने की आज घोषणा की।पीएम मोदी ने कहा कि चीतों का नामकरण अगर पारंपरिक हो तो काफी अच्छा रहेगा, क्योंकि, अपने समाज और संस्कृति, परंपरा और विरासत से जुड़ी हुई कोई भी चीज, हमें सहज ही, अपनी ओर आकर्षित करती है.

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने किया याद पीएम मोदी ने कहा कि आज 25 सितंबर को देश के प्रखर मानवतावादी, चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाया जाता है। उनके विचारों की खूबी यही रही है उन्होंने अपने जीवन में विश्व की बड़ी उथल-पुथल को देखा था। वे विचारधाराओं के संघर्षों के साक्षी बने।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज से तीन दिन बाद 28 सितम्बर को अमृत महोत्सव का एक विशेष दिन आ रहा है। इस दिन भारत मां के वीर सपूत भगत सिंह जी की जयंती है। भगत सिंह जी की जयंती के ठीक पहले उन्हें श्रद्धांजलि स्वरुप एक महत्वपूर्ण निर्णय किया गया है।

मन की बात में PM मोदी ने किया एलानप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से एक बार फिर से देशवासियों से रूबरू हो रहे हैं। यह उनके मासिक रेडियो प्रोग्राम का 93वां एपिसोड है। ‘मन की बात’ का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन के अलावा यूट्यूब व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *