अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी की तैयारी जोरों पर चल रही है। दोनों की शादी का फैंस के बीच भी काफी बज बना हुआ है। कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।अली और ऋचा शादी के बाद लखनऊ पहुंच गए हैं. लखनऊ में अली का घर हैं और यहां निजी और करीबी लोगों के साथ रस्मों को निभा रहे हैं.
दोनों की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करने वाले फैंस को बता दें कि आज ऋचा और अली की मेहंदी सेरेमनी है और ऋचा चड्ढा की मेंहदी की तस्वीर भी सामने आ गई है।अली फजल और ऋचा चड्ढा की मेहंदी और संगीत सेरेमनी में नैचर के प्रति उनका प्रेम साफ देखने को मिला है. उनकी शादी की थीम नैचर से इंस्पायर थी.अभिनेता और अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए एक बयान जारी किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वॉइस नोट में दोनों ने लोगों को शुक्रिया कहा है। अपने साझा बयान में दोनों ने कहा, ‘दो साल पहले हमने अपने रिश्ते को कंफर्म किया था।
इस दौरान पूरे देश की तरह हम भी व्यक्तिगत त्रासदियों से गुजरे और अब  आखिरकार हम इससे बाहर निकलकर दोस्तों और परिवारों के साथ जश्न मनाने जा रहे हैं। सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए हम बहुत आभारी हैं।’ऋचा की बचपन की दोस्त ने कपल के लिए एक मज़ेदार सरप्राइज परफॉर्मेंस दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *