केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के लिए सीबीएसई परिणाम 2022 जारी किया हैं सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2022 अब results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की तान्या सिंह ने परफेक्ट 500 अंक हासिल कर टॉप स्थान हासिल किया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी किया गया। सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट का इंतजार लंबे समय से चल रहा था।

उच्च शैक्षणिक संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने के कारण परीक्षार्थियों की चिंता बढ़ी हुई थी। कोरोना संक्रमण के कारण देरी से हुई परीक्षा के परिणाम में उत्तर प्रदेश का जलवा रहा है। बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा तान्या सिंह टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।

सीबीएसई बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को पास होने के लिए हर विषय में कुल अंकों के 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे।  केंद्रीय विद्यालय के छात्रों का परिणाम 97.04 फीसदी रहा है।92.71 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *