महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने वन अधिकारियों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान की है।जहां वन अधिकारियों ने उन्हें येऊर प्रवेश द्वार पर रोक दिया था।
वर्तक नगर थाने के थाना प्रभारी ने बताया कि यहां स्थानीय निवासियों, सरकारी अधिकारियों और विशेष अनुमति वाले लोगों को छोड़कर अन्य लोगों को शाम से सुबह तक इस जंगल में प3वेश की अनुमति नहीं है।

जब आरोपियों को जंगल के भीतर जाने की अनुमति नहीं मिली तो वे वन कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करने लगे। उन्होंने कर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। वन कर्मियों ने बताया कि मारपीट करने के बाद वे पहरेदारों को भगाकर जंगल में घुस गए।

पांचों आरोपियों की पहचान नीलेश बादल, सूदन अली, प्रकाश सऊद, पवन लोखंडे और रोहित केदारे के तौर पर हुई है। इस मामले में फिलहाल अभी तक किसी के भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *