मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में आज सुबह यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना में 15 यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना में 15 यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि खरगोन में बोराड नदी पर बस दुर्घटना में 15 लोगों के मौत की दुखद सूचना प्राप्त हुई है।

मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार, कम एवं साधारण घायलों को 25 हजार देने और सभी घायलों का इलाज मध्यप्रदेश सरकार कराएगी।

खरगोन जिले के दसंगा में तेज रफ्तार यात्री बस पुल की रेलिंग से टकराकर हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार अत्यधिक थी जिसके कारण बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे मुंह के बल नीचे गिरी। जिससे बस के परखच्चे उड़ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *