रूस ने मंगलवार को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी के खिलाफ जीत हासिल करने का जश्न मनाया. रूस में इस दिन को ‘विक्ट्री डे’ के तौर पर जाना जाता है.  राजधानी मॉस्को में रेड स्क्वायर पर परेड का आयोजन किया जा रहा है.

इस दौरान सुरक्षा एक दम चाक-चौबंद है. पिछले दिनों में रूस में कई सारे हमले देखने को मिले हैं. क्रेमलिन पर हाल ही में ड्रोन से हमला किया गया था, जिसके लिए रूस ने यूक्रेन को दोषी ठहराया था.

रूस में विक्ट्री डे सबसे प्रमुख दिनों में से एक है. इस दिन रूस के लोग सोवियत यूनियन द्वारा 1941-45 के ‘ग्रेट पैट्रियोटिक वॉर’ किए गए बलिदानों को याद करते हैं. ग्रेट पैट्रियोटिक वॉर को लेकर कहा जाता है कि इसमें 2.7 करोड़ लोगों ने बलिदान दिया था. यहां गौर करने वाली बात ये है कि इस साल ये दिन और भी ज्यादा मायने रखता है, क्योंकि रूस यूक्रेन के साथ युद्ध लड़ रहा है. ऐसे में रूसी लोग 15 महीनों से चल रहे इस युद्ध में मारे गए हजारों सैनिकों को भी याद कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *