उत्तराखंड में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब भाजपा को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। इसस पहले उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मदन कौशिक के कंधों पर थी।

शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पत्र जारी कर उनके नाम पर मुहर लगाई।भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।भट्ट बद्रीनाथ और नन्दप्रयाग विधानसभा के विधायक भी रह चुके हैं।

उत्तराखंड भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने तक के सफर के बारे में। महेंद्र भट्ट प्रदेश की राजनीति के अलावा कई आंदोलनों में भी सक्रिय रहे हैं।

उन्होंने रामजन्मभूमि आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई। 2014 से 2017 तक दोबारा भाजपा मं प्रदेश मंत्री बने। 2016 में कांग्रेस सरकार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा के गढ़वाल प्रभारी रहे। 2017 के विधानसभा चुनाव में बदरीनाथ विधानसभा से सदस्य निर्वाचित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *