उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बुधवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक छात्र की हत्या कर डाली।  नूरपुर रोड स्थित कृष्णा कॉलेज के बीबीए के छात्र झालू निवासी (20) शामिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

कॉलेज के सामने ही बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, वह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक बुधवार की दोपहर हेलमेट लगाए बाइक सवार बदमाश कृष्णा कॉलेज के सामने पहुंचे। वहां कॉलेज से निकल रहे झालू निवासी बीबीए के छात्र पर फायरिंग शुरू कर दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छात्र को जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *