Friday, March 29, 2024 at 5:12 AM

बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से दिया इस्तीफा, तेजस्वी को सौंपा त्यागपत्र, ये है बड़ी वजह

 बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव को भेज दिया है। सुधाकर सिंह के पिता और आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इसकी पुष्टि की है।सुधाकर सिंह ने सरकार को अपना इस्तीफा भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मंत्री का त्यागपत्र अभी तेजस्वी यादव के पास है।

उनके पिता और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इसकी पुष्टि की है।महागठबंधन की सरकार में आरजेडी कोटे से मंत्री बने सुधाकर सिंह ने भ्रष्टाचार को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। अफसरों पर करप्शन के आरोप लगाए थे।

सुधाकर सिंह ने कैमूर में खुले मंच से कहा था कि हमारे विभाग का कोई ऐसा अंग नहीं है, जो ‘चोरी‘ नहीं करता है। इस तरह हम चोरों के सरदार हैं। उन्होंने कहा था कि ‘आप पुतला फूंकते रहिए, ऐसा करेंगे तो हमें याद रहेगा कि किसान हमसे नाराज हैं।कृषि मंत्री हमेशा किसानों का सवाल उठाते रहते थे। किसानों के साथ राज्य में न्याय नहीं हो रहा। अपनी उपज को बेचने के लिए किसानों के पास आज कोई मंडी नहीं है । इस वजह से कृषि मंत्री बहुत आहत हैं।

मंत्री सुधाकर सिंह सरकार बनने के बाद से ही अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में थे। सार्वजनिक रूप से और खुले मंच से उन्होंने अपनी सरकार और अपने विभाग की जमकर मुखालफत की। अगर आप लोग ऐसा नहीं करेंगे तो लगेगा कि सब ठीक चल रहा है। आगे उन्होंने कहा कि अगर कैबिनेट में मैं अकेला बोलता तो लगता कि इनकी अपनी समस्या है।

Check Also

यूपी सहित इन राज्यों में अगले 5 दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

कई राज्यों में मॉनसून की दस्तक हो चुकी है और आने वाले दिनों में राष्ट्रीय …