कश्मीर संभाग के जिला पुलवामा में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी पर आतंकियों ने हमला कर दिया।  हमले में एक अन्य सीआरपीएफ जवान घायल हो गया है। हमला पुलवामा के पिंगलाना में हुआ है।

यहां पर आतंकियों ने सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त पार्टी पर आतंकियों ने फायरिंग की।इस हमले में एक पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हुए। इलाज के लिए दोनों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें पुलिस के जवान को बचाया नहीं जा सका है।

  हमले में एक पुलिस कर्मी शहीद हो गया और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया।  हालात को नियंत्रित करने के लिए सैन्य को भेजा गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र की घेराबंदी की जा रही है।

कश्मीर संभाग के जिला शोपियां में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। यहां सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को मार गिराया। उसके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *