सलमान खान के शो बिग बॉस 15 में आने वाले एपिसोड और धमाकेदार होने जा रहे हैं. वीकेंड का वार में शमिता शेट्टी की एक बार फिर से घर में वापसी होने जा रही हैं. शमिता के आने से घर में नया तूफान सामने आएगा, वो कई लोगों के चेहरों से पड़े नकाब हटाएंगी.

लेकिन कई बार विशाल कोटियन को उनके बारे में पीठ पीछे बात करते हुए भी देखा गया. मीडिया ने उनके व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब आप किसी को अपनी बहन मानते हैं तो उसके फैमिली को लेकर ऐसे कमेंट कैसे कर सकते हैं कि ‘बहुत बड़ा हाथ मारा है..’

उन्होंने राकेश बापट पर कमेंट करते हुए कहा था कि “बहुत बड़ा हाथ मारा है भाई ने, सीधा वो जो शिल्पा शेट्टी है न उसकी बहन को पटा लिया, अब क्या है उसी के दम पर एक शो से दूसरे शो को करता रहता है. उसका ये चलता रहेगा.”

जिसके बाद शमिता उनके काफी करीब आ गईं. दोनों खुलकर एक दूसरे के लिए अपने प्यार का भी इजहार कर चुके हैं. शमिता के लिए राकेश बिग बॉस 15 में भी वाइल्ड एंट्री के तौर पर आए. जिसके बाद घर में उनके लिए खास डेट का अरेंजमेंट भी किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *