भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपने स्टाइल और अदाओं से फैंस को घायल करती रहती हैं. अक्षरा के फोटोज फैंस को खूब पसंद आते हैं और वो उन्हें जमकर लाइक करते हैं.

अक्षरा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) की मां बबिता (Babita Kapoor) के गाने के पर अपनी अदाएं दिखा रही हैं.

वीडियो की शुरुआत एक खूबसूरत शेंडलियर से होती हैं जिसके बाद वीडियो अक्षरा तक पहुंचता है. इस वीडियो में अक्षरा ‘आओ हुजूर तुमको..’ गाने पर अपने लुक को दिखाने की कोशिश कर रही हैं.

अक्षरा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “बहारों में ले चलूँ ? लास्ट नाइट इवेंट..” उनके इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. कोई उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहा है तो कोई हार्ट और फायर इमोजी शेयर कर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *