एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फैमिली इस समय बुरे दौर से गुजर रही है। एक्ट्रेस की मां सोनी राजदान के पिता नरेंद्र राजदान की हालत काफी गंभीर है। नाना की गंभीर परिस्थिति को देखते हुए आलिया भट्ट ने अपनी विदेश ट्रिप कैंसिल कर दी है। अब एक्ट्रेस आइफा अवार्ड में भाग नहीं ले पाएंगी।

एक सूत्र ने मीडिया को बताया,”मिस्टर नरेंद्र राजदान, सोनी राजदान के पिताजी हैं और आलिया भट्ट के नाना हैं। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में पिछले कुछ समय से भर्ती कराया गया है। उन्हें लंग्स इन्फेक्शन हो गया था और अब यह और खराब गया है।

परिवार को डॉक्टरों की ओर से फोन आया कि नरेंद्र राजदान को आईसीयू में भर्ती करना पड़ेगा। परिवार में निर्णय लिया है कि उन्हें आईसीयू में भर्ती नहीं कराया जाएगा बल्कि रूम में ही कंफर्टेबल कराया जाएगा। इसके पीछे कारण यह है कि वह 95 वर्ष के हैं।”

इस फिल्म में वह पति रणबीर कपूर के साथ लीड रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी आने वाला है। इसमें मौनी रॉय की अहम भूमिका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *