200 से अधिक देशों में प्रियंका चोपडा जोन्स और रिचर्ड मैडेन स्टारर सिटाडेल ग्लोबल स्तर पर बहुत भारी रूप से सफल हुई है। हर एपिसोड में जबरदस्त एक्शन और ट्विस्ट से लबालब यह शो ऑडियंस को उनकी सीट पर टिके रहने के लिए मजबूर कर देती है।

प्रियंका को ‘नादिया सिंह’ के करैक्टर के लिए खूब प्रशंसा मिली और सोशल मीडिया पर इस शो की चर्चा और हलचल इस बात का सबूत है। जैसे कि पहले सीजन का आखिरी एपिसोड आज रिलीज हुआ, प्रियंका ने ऑफिश्यल रूप से अनाउंस किया है कि सीजन 2 की शूटिंग अभी जारी है और उनके फैंस के लिए इससे ज़्यादा अच्छी खबर और क्या हो सकती है।

सिटाडेल में कई सारें साउथ एशियाई एक्टर्स भी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा और क्षमता को दर्शाया है। प्रियंका साउथ एशियाई टैलेंट्स को ग्लोबल लेवल पर बढ़ाने के लिए एक पायनियर के रूप में साबित हुई हैं। जिन्होंने एक्टर्स को वह पहचान दिलवाई, जिसके वह हक़दार हैं।

जो रूसो द्वारा निर्देशित इस शो के हर एपिसोड में आपको उनके बेहतरीन निर्देशन का टच साफ देखने को मिलेगा। जिन लोगों को नहीं पता उन्हें बता दे कि प्रियंका ने 80% एक्शन बिना बॉडी डबल के किए हैं, जिनको करते हुए उन्हें काफी गहरी चोट भी आई, जिसे वह हर जगह ताज की तरह फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *