यूपी के लखीमपुर में दो बहनों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी छोटू ने दोनों लड़कियों की पहचान आरोपी से करवाई थी। पुलिस का दावा है कि दोनों बहनों युवकों के साथ बाइक पर बैठकर गईं थीं।

परिवार का आरोप है कि दोनों बहनें को बाइक पर आए तीन युवक भेड़ियों की तरह टांगकर ले गए। आइए जानते हैं परिवार और पुलिस के दावे क्या-क्या हैं?वह मौके पर मौजूद नहीं था। आरोपी सोहेल और जुनैद ने दोनों लड़कियों के साथ रेप किया। मुठभेड़ में जुनैद को गोली लगी है। पुलिस का कहना है कि दोनों लड़कियां अपनी मर्जी से बाइक पर बैठ कर गई थी।

परिजनों का आरोप है कि बुधवार शाम पांच बजे तक दोनों बेटियां घर में थीं। सवा पांच बजे करीब दोनों नाबालिग बहनें घर के बाहर चारा मशीन पर चारा काटने गईं थीं। इतने में पड़ोस के गांव के कुछ युवक बाइकों पर दोनों को अगवा कर ले गए।

करीब एक घंटे बाद गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में उनके शव लटके थे। बड़ी बहन का शव ऊपर और छोटी बहन का शव नीचे था। छोटी बहन के घुटने जमीन पर टिके थे। बताया जा रहा है कि बड़ी बहन 17 साल की हाईस्कूल में थी, जबकि छोटी 14 साल की आठवीं क्लास में पढ़ती थी।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाना इलाके के एक गांव में दो बहनों की मौत के मामले में पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस की। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि दुष्कर्म के बाद दोनों बहनों की हत्या की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *