सलमान खान के शो बिग-बॉस 16 का आगाज हो चुका है। शो की जबसे शुरूआत हुई है तभी से ये सीजन सुर्खियों में हैं। जिसकी सबसे बड़ी वजह है फिल्म निर्माता साजिद खान। । Metoo के आरोपी साजिद खान का लोग लगातार विरोध कर रहे है। अब तक कई एक्ट्रेसेस भी उन्हें लेकर कई चौकाने वाले खुलासे कर चुकी हैं।शो में जब से उनकी एंट्री हुई है तभी से सोशल मीडिया पर बवाल जारी है।

शर्लिन चोपड़ा से लेकर उर्फी जावेद, मंदाना करीमी, सलोनी चोपड़ा और कनिष्‍का सोनी तक ने साजिद खान पर हैरेसमेंट के गंभीर आरोप लगाए। मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी का भी नाम शामिल हो गया है।मीटू के दौरान उनका असली चेहरा जब सामने आया था, तो हम जैसे कई लोगों को तसल्ली हुई थी कि चलो कोई तो है, जिसमें हिम्मत है।

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, जब हमारी फोन पर बात हुई तो साजिद ने कहा कि तुम मेरे घर आ जाओ, वहीं मुलाकात हो जाएगी। यह भी कहा कि यह फॉर्मल मीटिंग है इसलिए किसी मैनेजर या पीआर को लेकर मत आना।’

रानी ने आगे बताया- ‘वो बॉलीवुड के इतने बड़े डायरेक्टर हैं, तो मैंने उनकी बात मान ली। मैं जुहू स्थित उनके घर पहुंची, तो उनके घर पर वो अकेले थे। साजिद ने मुझसे पहले कहा कि तुम्हें धोखा-धोखा आइटम सॉन्ग के लिए कास्ट करने वाला हूं। इसमें तुम्हें छोटा लहंगा पहनना होगा। मुझे अपने पैर दिखाओ। मैं लॉन्ग स्कर्ट पहन कर गई थी, तो उन्होंने मुझसे पैर दिखाने को कहा। मुझे लगा शायद ऐसे ही होता है, मैंने अपने पैर दिखाए, घुटने तक।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *