केएल राहुल और अथिया शेट्टी के प्यार के अफसाने सुर्खियों में हैं. खबर है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आथिया और के एल राहुल इसी साल शादी  करने वाले है.

हाल ही में खबर आई थी कि शादी के बाद ये कपल कहां रहेगा. रिपोर्ट्स में कहा गया था कि केएल राहुल और आथिया बांद्रा के कार्टर रोड के एक अपार्टमेंट में शिफ्ट होंगे.

राहुल और आथिया ने मुंबई के पाली हिल में अपने सपनों का घर तलाश लिया है. पाली हिल में एक अपार्टमेंट में आथिया और केएल राहुल का आशियाना होगा. बिल्डिंग के नौंवे फ्लोर पर काम चल रहा है, राहुल और आथिया ने इस पूरे नौवे फ्लोर को अपने लिए रिजर्व कर लिया है.

इस बारे में एक और खबर सामने आई है कि केएल राहुल ने अपनी मेहनत की कमाई से इस फ्लोर को खरीदा है. बताया जा रहा है कि शादी के बाद अथिया और राहुल इसी में रहकर अपना घर संसार बसाएंगे.

इस रेंटेड अपार्टमेंट का किराया 10 लाख रुपये प्रति महीना बताया जा रहा है. खबरों के मुताबिक केएल राहुल का ये फ्लैट बहुत ही आलीशान है जो कि आठवें फ्लोर पर स्थित है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *