आप का हिंदू विरोधी चेहरा आखिरकार सामने आ ही गया है। इस बीच एक  वीडियो वायरल हुआ हैं जिससे  नया राजनीतिक हंगामा खड़ा हो गया है।  भाजपा आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गई है।

दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम  वीडियो में सभी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ”मैं ब्रह्मा, विष्णु और महेश को नहीं मानूंगा। मैं राम-कृष्ण की पूजा नहीं करूंगा। मैं किसी हिंदू देवी-देवता को नहीं मानूंगा।”

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि एक बार फिर AAP का हिंदू विरोधी चेहरा बेनकाब.. केजरीवाल का मंत्री  लोगों से शपथ दिलवा रहे हैं कि मैं किसी ब्रह्मा, विष्णु, महेश को नहीं मानूंगा! तो फिर चुनाव के दौरान मंदिरों में क्या दर्शाने के लिए जाते हो? क्या हिंदू धर्म इतना चुभता है AAP की आंखों में? इतनी नफरत क्यों?

मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, ”भाजपा राष्ट्रविरोधी है। मैं बौद्ध मत में विश्वास रखता हूं। इससे किसी व्यक्ति को क्या परेशानी है? उन्हें शिकायत करने दें। संविधान हमें किसी भी धर्म का पालन करने का अधिकार देता है। भाजपा ‘आप’ से डर गई है। वे हमारे खिलाफ सिर्फ फर्जी मुकदमे दर्ज करा सकते हैं।”

भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि क्या सीएम केजरीवाल अपने मंत्री राजेंद्र पाल को बर्खास्त करेंगे? और साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ये है आप का असली हिंदू विरोधी चेहरा– यह संयोग या हिंदुओं को गाली देने या दंगा भड़काने की इकलौती घटना नहीं है– हमने देखा है कि कैसे केजरीवाल ने राम मंदिर का विरोध किया, कैसे सिसोदिया ने वही किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *