माफिया अतीक ने पुलिस कस्टडी में कहा, मैं दुनिया का सबसे बदनसीब बाप हूं. अतीक अपने बेटे असद अहमद के जनाजे में शामिल होने और आखिरी बार उसकी सूरत देखने के लिए थाने में गिड़गिड़ाता रहा.

इससे पहले अतीक अहमद ने पुलिस कस्टडी में बेटे के जनाजे में शामिल होने और आखरी बार उसकी सूरत देखने के लिए थाने में गिड़गिड़ाता रहा. बीच-बीच में भावुक होकर रोते हुए वह पुलिस वालों से मिन्नतें करता रहा.

पुलिस वालों ने जब यह कहा कि वह कुछ नहीं कर सकते, इस बारे में कोर्ट ही आदेश दे सकती है, तो अतीक अहमद ने कहा, ‘मैं दुनिया का सबसे बदनसीब बाप हूं. मैं ही अपने बेटे की मौत की वजह बना हूं. अब अपने जवान बेटे के जनाजे को कांधा भी नहीं दे पा रहा हूं. आखिरी बार उसकी सूरत देखने को भी तरस रहा हूं.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *