Thursday, April 25, 2024 at 3:29 PM

अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा में जियो ट्रू 5जी सेवाओं का किया उद्घाटन, ये हैं 5G के फायदें

रिलायंस जियो ने हाल ही में इंदौर और भोपाल में अपनी 5G सर्विस लॉन्च की थी। टेलीकॉम ऑपरेटर ने अब अपनी 5G सेवा दूसरे शहर में शुरू कर दी है।  सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा में जियो ट्रू 5जी सेवाओं का उद्घाटन किया।

 केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री, अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ओडिशा में आज 5जी सेवाओं का उद्घाटन किया गया है और अगले कुछ महीनों में पूरे राज्य में सेवाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी। भुवनेश्वर में SOA विश्वविद्यालय में एक 5G लैब स्थापित की गई है।फरवरी 2023 तक ओडिशा के राउरकेला, बेरहामपुर, पुरी, संबलपुर और बालासोर शहरों को कवर करेगा

रिलायंस Jio ने भुवनेश्वर और कटक में ग्राहकों के लिए Jio वेलकम ऑफर भी पेश किया है।  Jio True 5G के साथ, Jio उपयोगकर्ता अपने 5G-सक्षम स्मार्टफ़ोन पर 500 एमबीपीएस से 1 जीबीपीएस के बीच गति का अनुभव कर सकते हैं।

Check Also

पश्चिम एशिया में तनाव की खबरों के बीच सोना-चांदी नए हाई पर, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंकाओं के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख …