अनुष्का शर्मा  बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे प्रसिद्ध और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। फिलहाल एक्ट्रेस इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा बन गई हैं और अपने शानदार अभिनय कौशल के साथ दर्शकों का दिल जीत रही हैं।अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पेरिस वेकेशन  की तीन तस्वीरें साझा की हैं।

हाल ही में अनुष्का अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ यूरोप में छुट्टियां मनाने गई थी। उनकी तस्वीरों को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा की अनुष्का और विराट इंडस्ट्री के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक है। अनुष्का को उनके लाजवाब भूमिकाओं के लिए भी जाना जाता है।

इन पिक्चर्स में एक्ट्रेस को टॉवेल गाउन पहन, खिड़की पर बैठ croissant खाते देखा जा रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस का नो-मेकअप लुक उनकी खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा रहा है। साथ ही उनकी स्माइल दिल जीतने वाली है।

अनुष्का ने फोटोज को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है,’जब पेरिस में …कई क्रोइसैन खाएं।’ एक्ट्रेस का पोस्ट सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और अबतक इसे इंस्टाग्राम वर्ल्ड में 10 लाख 41 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही फैंस कमेंट सेक्शन में बेहतरीन प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *