Tuesday, May 7, 2024 at 1:30 AM

केरल में चुनावी सभा में पहुंचे अमित शाह, बोले- पीएफआई से मदद लेती है कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस

अमित शाह ने केरल में एक चुनावी रैली में कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने वाली वेलफेयर पार्टी भी कांग्रेस का समर्थन कर रही है। कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस प्रतिबंधित पीएफआई का समर्थन ले रहे हैं। कम्युनिस्ट पार्टी चुप है, जबकि पीएम मोदी देश की रक्षा के लिए निरंतर काम करे हैं।

केरल में एक चुनावी सभा में गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे। उन्होंने इस सभा में कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस पर तीखे वार किए। उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी न केवल देश से बल्कि विश्व से ही गायब होती जा रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी के बारे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस का भी पतन शुरू हो चुका है। क्योंकि यहां बीजेपी का समय है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग पीएफआई से मदद लेते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाला समय भाजपा का है, कांग्रेस और कम्युनिस्ट का पतन शुरू हो गया है। गृहमंत्री अमित शाह में चुनावी रैली में कहा यह भी कहा कि आपको सही विकल्प याद रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि भाजपा के सर्वेक्षण के अनुसार पूरा केरल राज्य मोदी के साथ है। क्योंकि इस बार का चुनाव राज्य को हिंसा से मुक्त कराने का चुनाव है। अमित शाह ने कहा कि इस बार का चुनाव मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का चुनाव है। इस बार का चुनाव भाजपा को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का चुनाव है।

Check Also

देश के वैज्ञानिकों ने खोजी सस्ती तकनीक, सीरो सर्वे में मिलेगी मदद; खसरे का पता लगाएगी

आबादी में खसरे के प्रसार का पता लगाने के लिए देश के वैज्ञानिकों ने स्वदेशी …