केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को इस बात पर विश्वास जताया कि अगले महीने होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल करेगी। शाह ने दावा किया कि भाजपा सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी और बहुमत के साथ गुजरात में सरकार बनाएगी।

मौजूदा दौर में भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य की तकदीर बदल गई है।शाह ने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य में कई विकास कार्य किए हैं। ”

साणंद विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार कनुभाई पटेल जब चुनाव अधिकारियों के पास अपना नामांकन पत्र दाखिल करने गए, तो शाह उनके साथ थे। पटेल कोली समुदाय से आते हैं और वह साणंद से मौजूदा विधायक हैं।

हम सभी को विश्वास है कि भाजपा अब तक की सबसे ज्यादा सीटें जीतकर और अब तक के सबसे ज्यादा वोट पाकर एक बार फिर यहां भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *