आज की भागदौड़ और अनियमितता भरी जिंदगी में आम तौर पर बहुत बड़ी संख्या में लोग की समस्या से ग्रस्त पाए जा रहे हैं। जीवनशैली और खानपान के अस्वस्थ हो जाने के कारण शरीर में ब्लड प्रैशर असंतुलित होने लगता है, जिस कारण हृदयसंबंधी कई समस्याएं होने लगती है। इसे संतुलित करने के लिए जीवन में कुछ बदलाव लाना जरुरी है।

अगर आप ब्लड प्रेस्सेर के समस्या से परेशान हैं तो इन तरीकों को अपना कर आप अपनी दिनचर्या को सुखमय बना सकते हैं।आहार में ज्यादा नमक, आचार, चटनी, पापड़, फ्राइड चीजें, सोडा, बिसकुट, मक्खन आदि को नजरअंदाज करें। इनकी जगह अपने आहार में टमाटर, उबले अंडे, ग्रीन टी, चिया सीड्स, ऑलिव ऑयल, फ्लैक्स सीड्स, हेजलनट्स, वॉल्नट्स, बादाम आदि को शामिल करें।

तनाव लेने से भी ब्लड प्रैशर बढ़ता है। तनाव के कारण दिमाग में एक केमिकल उत्पन्न होता है। जिससे रक्त धमनियां संकुचित हो जाती हैं और हृदय गति तेज होती है।

शराब में मौजूज एल्कोहल ब्लड प्रैशर को बढ़ाता है। साथ ही धूम्रपान से भी ब्लड प्रैशर कुछ देर के लिए बढ़ जाता है। इसलिए इन दोनों को हमेशा के लिए ना कहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *