Friday, June 2, 2023 at 8:47 PM

अलका याग्निक ने कहा-“बीटीएस के बारे में कोई जानकारी नहीं”, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर अलका याग्निक अपने गानों से आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। हर उम्र का व्यक्ति उनके गाने को सुनता है।  सिंगर अलका याग्निक साल 2022 में यूट्यूब पर सबसे ज्यादा बार स्ट्रीम की जाने वाली आर्टिस्ट बनीं। इस लिस्ट में अलका टॉप पर थीं।

बीटीएस, ब्लैकपिंक और टेलर स्विफ्ट को भी पीछे छोड़ते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। हाल ही में, एक इंटरव्यू में अलका ने बताया कि उन्हें बीटीएस के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

म्यूजिक करियर के बारे में बात करते हुए अलका ने कहा,’जब तक लोग मेरा काम पसंद करते रहेंगे, तब तक मुझे नंबरों की परवाह नहीं है। मेरे लिए कम या ज्यादा नंबर मायने नहीं रखते हैं।’अलका ने आगे कहा,’जो लोग मुझे सुन रहे हैं, वो मुझे प्यार कर रहे हैं।

टीवी इंडस्ट्री में उनके लाखों चाहने वाले हैं और लोग आज भी उनके मधुर गीतों को काफी पसंद करते हैं। भले ही आज अलका सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं, लेकिन इसमें भी उन्हें सपोर्ट करने वालों का ताता लगा हुआ है।

Check Also

प्रियंका चोपडा जोन्स और रिचर्ड मैडेन की फिल्म Citadel 2 को लेकर आई बड़ी खबर

200 से अधिक देशों में प्रियंका चोपडा जोन्स और रिचर्ड मैडेन स्टारर सिटाडेल ग्लोबल स्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *