उत्तर प्रदेश में तबादलों में भ्रष्टाचार को लेकर हुई कार्रवाई से योगी सरकार के कई मंत्री नाराज बताए जा रहे हैं.अखिलेश यादव ने  राज्य मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफा देने को लेकर सरकार पर ट्वीट कर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि कभी-कभी बुलडोजर उल्टा भी चलता है.

 अखिलेश यादव ने योगी सरकार में मंत्री दिनेश खटीक को इस्तीफा देने की भी सलाह दे डाली. अखिलेश यादव ने कहा, जहां मंत्री होने का सम्मान तो नहीं परंतु दलित होने का अपमान मिले. ऐसी भेदभावपूर्ण भाजपा सरकार से त्यागपत्र देना ही अपने समाज का मान रखने के लिए सही उपाय है.

दिनेश खटीक ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राजभवन को भी भेजा है. जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने आरोप लगाया है कि दलित होने की वजह से विभाग में उनकी सुनवाई नहीं होती और न ही किसी बैठक की सूचना उन्हें दी जाती है.दिनेश खटीक के इस्तीफे से प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। प्रदेश सरकार के एक अन्य मंत्री जितिन प्रसाद भी सरकार से नाराज बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *