अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित और अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘दृश्यम 2’ जबरदस्त चर्चा में है।रिलीज हुई इस फिल्म ने बंपर ओपनिंग ली।

फिल्म को क्रिटिक्स की भी खूब अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। दर्शकों को भी फिल्म पसंद आ रही है।  पहले दिन फिल्म ने 15.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है, जो और भी शानदार है।

वर्ष 2015 में आई फिल्म ‘दृश्यम’ की अगली कड़ी के रूप में आई ‘दृश्यम 2’ ने पहले दिन जबरदस्त प्रदर्शन किया। मलयालम भाषी ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला।  हिंदी में आई अजय देवगन की ‘दृश्यम’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।

रिलीज हुई ‘दृश्यम 2’ ने रिलीज के पहले दिन 15.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन (शनिवार) को फिल्म ने उससे भी बेहतर कमाई करने में कामयाबी हासिल की है। दूसरे दिन फिल्म ने भारत में 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 35.38 करोड़ रुपये हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *