सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता को जान से मारने की धमकी मिली है. सिद्धू मूसेवाला के पिता को एक पोस्ट के जरिए ये धमकी दी गई है. उस धमकी में लिखा है- अगला नंबर बापू का.सिद्धू मूसेवाला के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में इसकी सूचना दी गई। सिद्धू मूसेवाला के पिता के मुताबिक सिंगर के कुछ दोस्तों ने उन्हें बताया की इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान से एक पोस्ट किया गया है.

कहा गया कि जो मूसेवाला के माता-पिता से मिलना चाहते हैं और उनके घर पर शोक मनाना चाहते हैं, उनके लिए यह सूचना है कि सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता कुछ महीनों के लिए गांव से बाहर गए हैं। जो भी उनसे मिलने आ रहे हैं उनसे अनुरोध है कि निराश न हों। हम आपको पोस्ट के माध्यम से अपडेट रखेंगे।
एक रिपोर्ट में पारिवारिक सूत्रों के हवाले से बताया है कि मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को पाकिस्तान के एक नंबर से सोशल मीडिया पर धमकी भरा मैसेज मिला है। जैसे ही यह मामला सामने आया है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मूसेवाला हत्याकांड में उस दिन नाटकीय मोड़ आ गया था जब अटारी में एक एनकाउंटर में पंजाब पुलिस ने सिंगर के दोनों हत्यारों को ढेर कर दिया. पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह पन्नू को मार गिराया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *