ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तान समर्थकों के हमले के बाद प्रवासी भारतीय समुदाय के कई समूह ‘इंडिया हाउस’ के बाहर जमा हुए और उन्होंने भारतीय मिशन के प्रति अपनी एकजुटता प्रकट की।

तिरंगे को लहराते हुए देखा जा सकता था। प्रदर्शन को ‘वी स्टैंड बाई हाई कमीशन ऑफ इंडिया’ का नाम दिया गया है। पृष्ठभूमि में तिरंगे के तीन रंग थे और ‘आई लव माई इंडिया’ की धुन बजाई जा रही थी। महिलाएं, पुरुष और बच्चे इसमें शामिल हुए।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने उन्हें व्यस्त सड़क पर भीड़ लगाने से रोका। ‘ओवरसीज़ फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ (ओएफबीजेपी) के प्रमुख कुलदीप शेखावत ने कहा, ‘यह भारत के समर्थन में जमा हुई भीड़ है।  उन्होंने कहा, ‘हम भारतीय भावना दिखाने के लिए बड़ा झंडा लेकर आए हैं, हम यूंही सिर झुकाकर अपमान नहीं सहेंगे, हम लड़ेंगे।

ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने सोमवार शाम को ‘इंडिया हाउस’ में प्रवासी भारतीयों की एक बैठक की मेजबानी की और इस हमले के बाद भारतीय समुदाय के नेताओं की चिंताओं का समाधान करने का प्रयास किया।

खालिस्तानी झंडे लहराते और खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने लंदन में भारतीय उच्चायोग के ऊपर फहराए गए तिरंगे को रविवार शाम उतारने का प्रयास किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *