केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को लखनऊ में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से मुलाकात की।सासंद स्मृति ईरानी की मौजूदगी में अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान गांव के लाभार्थियों ने अपनी बातें कहीं। केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों से शासन से मिलने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। ईरानी दो दिवसीय अमेठी दौरे पर आई हुई हैं।  अमेठी में वह विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ ही विकास कार्यों पर भी चर्चा करेंगी।

अमेठी से सांसद व स्मृति ईरानी अपने दौरे के दूसरे दिन 10 मई को अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। सबसे पहले केंद्रीय मंत्री जिलाधिकारी कार्यालय गौरीगंज पहुंचेंगी।  यहां केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी स्कूल का उद्घाटन एवं टैबलेट वितरण, स्वानिधि योजना व स्वामित्व योजना के लाभार्थियों से मुलाकात करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *