दिल्ली में फरवरी माह में तीन दिन से ज्यादा तीस डिग्री से अधिक तापमान रहने का रिकॉर्ड बन सकता है। तीन दिन पारा 30 डिग्री से ऊपर रहा है। अब यह माह समाप्त होने में महज तीन दिन बाकी हैं  26 फरवरी से 28 फरवरी के बीच तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

 25 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, असर तापमान में बढ़ोतरी के रूप में देखने को मिलेगा।  28 फरवरी से एक और विक्षोभ सक्रिय होगा, इसका असर दो से तीन मार्च तक रहेगा।

दिल्ली के पांच इलाकों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में तापमान 31.4, पीतमपुरा में 31.2, आयानगर में 30.4, पूसा रोड में 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग की मानें तो मार्च की शुरुआत में भी तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। तापमान 32 डिग्री से ऊपर ही रहेगा, साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज होगी।  लिहाजा गर्मी से राहत मिलने के संकेत नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *