टीवी कपल देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने पिछले साल नवंबर में अपनी दूसरी बेटी दिविशा का स्वागत किया। अब कपल ने अपनी छोटी राजकुमारी की पहली झलक भी फैंस को दिखा दी है।देबिना ने फिर से अपनी छोटी राजकुमारी की नई झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

देबिना ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर लाडली दिविशा की फोटोज शेयर की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि दिविशा खूबसूरत फ्रॉक पहने और बालों पर हेयरबैंड लगाए प्रिंसेस लग रही हैं। कैमरे की ओर वह बेहद क्यूट नजरों से देख रही हैं।

एक तस्वीर में गुरमीत देबिना की नन्हीं परी कई टेडीज के बीच सोई हुई दिख रही हैं। फैंस इन तस्वीरों पर भर-भर कर प्यार लुटा रहे हैं। गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी के घर शादी के पूरे 12 साल बाद बच्चो की किलकारी गूंजी।

कपल ने एक ही साल में अपनी दो बेटियों का स्वागत किया। देबिना ने बड़ी बेटी लियाना को अप्रैल, 2022 जबकि छोटी दिविशा को नवंबर, 2022 में जन्म दिया। दोनों बेटियों के साथ कपल खूब क्वालिटी टाइम स्पैंड करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *