सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) ने अगस्त में तलाक का एलान कर हर किसी को चौंका दिया था. वहीं अब एक बार फिर से आमिर खाम अपने फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं.

दूसरी पत्नी किरण राव को तलाक देकर आमिर खान ने फिल्म इंडस्ट्री से लेकर हर किसी को शॉक कर दिया था. आमिर खान के तलाक की चर्चाएं अभी बंद नहीं हुई थीं कि अब एक बार फिर से अभिनेता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं.

रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि आमिर खान ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज के बाद ही शादी को लेकर कोई एलान कर सकते हैं. इसका कारण है कि फिर सभी का फोकस फिल्म से हटकर आमिर की तीसरी शादी पर हो जाएगा जो और फिल्म को भारी नुकसान उठाना पड़ा सकता है जो कि आमिर और फिल्म की पूरी टीम नहीं चाहते हैं.

आमिर खान तलाक के बाद भी अपनी दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव के साथ अच्छे रिश्ते शेयर करते हैं और अक्सर दोनों के मिलते रहते हैं. आमिर और रीता दत्त के दो बच्चे हैं बेटा जुनैद और बेटी इरा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *