बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी फिल्मों के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी ज्यादा लाइमलाइट में रहती हैं। एक्ट्रेस के फैशन सेंस और स्टाइल के लोग दीवाने हैं। एक्ट्रेस अपनी बेबाकी और बोल्ड अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं।

सोनम कपूर की एक्टिंग और मासूमियत के लाखों दीवाने हैं।  सोनम की बोल्ड पर्सनालिटी को लोग काफी पसंद हैं। आज हम आपको इसी से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं, जब सोनम ने ऐश्वर्या राय बच्चन को आंटी बोल दिया था।

बात साल 2009 की है जब सोनम कपूर को लोरियल कंपनी का नया चेहरा बनाया गया था। वहीं ऐश्वर्या राय पिछले सालों कई सालों से इस कंपनी की ब्रांड अंबेसडर थी। ऐसे में सोनम कपूर को इसका चेहरा बनाने पर ऐश्वर्या राय थोड़ी नाराज हो गईं थी

सोनम कपूर से सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने पब्लिकी ऐश्वर्या को आंटी बोल दिया। सोनम कपूर ने कहा था ‘ऐश्वर्या गुजरे जमाने की आंटी हैं’। एक्ट्रेस के इस बयान पर काफी विवाद हुआ था। इसके बाद बात बढ़ने पर सोनम ने अपने बयान पर पर्दा डालने की कोशिश करते हुए कहा कि ‘ऐश्वर्या ने मेरे पापा अनिल कपूर के साथ काम किया है तो मैं उन्हें आंटी ही कहूंगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *