एक वक्त था जब दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का अफेयर बॉलीवुड की सुर्खियों में रहा करता था। दोनों स्टार्स एक-दूसरे के लिए सीरियस थे। लेकिन, बाद में न जाने किसकी नजर इनके रिश्ते को लगी कि दोनों की राहें जुदा हो गईं।

आज दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं। दीपिका पादुकोण ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं। यह वीडियो एनिमेटिड है।

यह वीडियो दरअसल, ‘ये जवानी है दीवानी’ का है। इस फिल्म की रिलीज को आज दस साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर दीपिका पादुकोण ने यह वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है।

दीपिका ने वीडियो शेयर करने के साथ एक मीनिंगफुल कैप्शन भी लिखा है। दीपिका ने फिल्म से लगातार दो-तीन क्लिप शेयर किए हैं। एक वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, ‘पीस ऑफ माय हार्ट, सोल।’ वीडियो बेहद रोमांटिक अंदाज में बनाई गई थी, जिसमें दोनों को एक दूसरे को माथे से माथा मिलाते हुए दिखाया गया था। इसे भी दीपिका ने अपनी स्टोरी पर जगह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *