बॉलीवुड अभिनेता वीर दास ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में खुद को कॉमेडी एक्टर के रूप में साबित किया है और वे अधिकतर फिल्म में कॉमिक रोल में ही देखने को मिलते हैं. इसके साथ ही वीर नमस्ते लंदन, मुंबई सालसा, गो गोवा गोन, लव आजकल, शादी के साइड इफेक्ट्स, रिवॉल्वर रानी जैसी फिल्मों में अपना लोहा मनवा चुके हैं.

ख़ास बात यह है कि आज वीर का जन्मदिन है. आज ही के दिन साल 1979 में उनका जन्म देहरादून में हुआ था. वे आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं.

आपको बता दें कि बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने ज्यादातर वक्त साउथ अफ्रीका में गुजारा. उन्होंने नाइजीरिया, दिल्ली और शिमला जैसे शहर में रहकर पढ़ाई की है.. वीर का फिल्मी करियर इतना आसान नहीं था

वीर ने अपने करियर की शुरूआत कॉमेडी शो ‘Brown Men Can’t Hump’ से की थी जो Knock Harbach Theatre में शुरू हुआ था और फिर इसके बाद वे भारत लौट आए थे. जहां इस दौरान उन्होंने कई शो होस्ट किए.

आगे जाकर उनके खाते में मुंबई सालसा आई. वीर ने बीते कुछ सालों में कई फिल्मों में काम किया है और इन दिनों वीर दास नेटफ्लिक्स के Abroad Understanding शो को लेकर सुर्ख़ियों में चल रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *