बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ को लेकर चर्चा में हैं। अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को 23 मई 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया जाएगा।

 एक्टर ने चौंका देने वाला खुलासा किया है। अभिनेता को उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाना जाता है। उन्होंने बताया कि अभिनेत्री तब्बू और कटरीना कैफ ने अलग-अलग मौकों पर उनके पैर छुए।

साल 2018 में आई फिल्म ‘मिसिंग’ में तब्बू और मनोज बाजपेयी ने एक साथ काम किया था। इसके अलावा दोनों फिल्म ‘दिल पे मत ले यार’ में नजर आए थे, जबकि कटरीना और मनोज साल 2010 में आई फिल्म ‘राजनीति’ में दिखाई दिए थे.

इस फिल्म में दोनों ने एक साथ कोई दृश्य नहीं था। राजनीति के प्रीमियर पर, जब अभिनेता ने फिल्म के पूरे कलाकारों के साथ फोटो खिंचवाने के लिए बुलाया गया था। तभी कटरीना उनके पास गईं और उनके पैर छुए और उनसे कहा, ‘आप शानदार अभिनेता हैं।’ इससे अभिनेता शर्मिंदा हो गए और उन्होंने कटरीना को गले लगा लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *