सारा अली खान और स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘केदारनाथ’ लोगों को बहुत पसंद आई थी। सारा अली खान को घूमने का कितना शौंक हैं, वे आए दिन सोलो ट्रिप्स पर नजर आती हैं।

इसी के चलते सारा एक बार फिर भोलेनाथ के दर्शन करने केदारनाथ पहुंच गईं थी। भारी बर्फबारी के बीच एक्ट्रेस ने शिव के दर्शन किए और उनका आशिर्वाद लिया था। सारा अली खान भले ही Kedarnath से वापस अपनी कर्मभूमि मुंबई आ चुकी हैं, लेकिन उनका दिल अभी भी पहाड़ों में हैं। हाल ही में सारा ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें सारा वो लोकेशन दिखा रही हैं जहां उन्होंने शूटिंग की और वक्त बिताया।

सारा अली खान ने अपने वीडियो में फिल्म से मैगी वाला सीन भी याद किया और उन आंटी से भी दर्शकों को मिलवाया जिनके साथ उन्होंने 2018 में फोटो क्लिक करवाई थी। सारा के वीडियो और फोटोज को देखकर लगता है कि उनके दिल में केदारनाथ की एक अलग जगह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *