आवश्यक सामग्री

मटर के दाने – 250 ग्राम
टमाटर – 2
अदरक छोटी गांठ – एक

हरी मिर्च – एक
काली मिर्च साबुत – 4 से 5
लौंग – 2
नमक – स्वादानुसार
हल्दी – 1/4 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
गरम मसाला – 1/4 छोटा चम्मच
धनिया – एक बड़ा चम्मच कटा हुआ
पनीर कसा हुआ – एक बड़ा चम्मच

बनाने की विधि

पनीर लबाबदार बनाने के लिए सबसे पहले अदरक छीलकर काट लें। साथ ही टमाटर, हरी मिर्च को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें। इसके बाद प्रेशर कुकर में तेल गरम करके इसमें जीरा, काली मिर्च और लौंग डालें। इसके बाद टमाटर का पेस्ट, नमक, हल्दी, धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालकर इसे अच्छी तरह भूनें। फिर दो बड़े चम्मच पानी और मटर डालकर कुकर बंद कर दें।

इसके बाद एक सीटी आने पर इसे आंच से उतार लें। प्रेशर निकल जाने पर कुकर खोलें। आपका जायकेदार पनीर लबाबदार तैयार है। इसके बाद इस पर कसा हुआ पनीर, गरम मसाला और हरा धनिया डालकर परोसें। सब खुश हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *