ओडिशा के मयूरभंज में  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के दौरान बिजली गुल हो गई। यह घटना न केवल राज्य सरकार के लिए शर्मिंदगी की वजह बनी, बल्कि इसने सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए।

मालूम हो कि राष्ट्रपति मुर्मू बारीपोडा में स्थिति महाराजा श्रीराम चंद्र भंजदेव विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित कर रही थीं। लाइट जाने की घटना उस वक्त हुई, जब राष्ट्रपति यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में मौजूद थीं।

राष्ट्रपति मुर्मू के भाषण के दौरान करीब 9 मिनट तक बिजली गुल रही। अंधेरे के चलते राष्ट्रपति के सिक्योरिटी गार्ड्स नजर नहीं आ रहे थे। उनके ADCs और सपोर्ट स्टाफ भी मौके मौजूद नहीं था।

लाइट जाने के बाद भी राष्ट्रपति मुर्मू ने अपना भाषण नहीं रोका। वह पोडियम में लगी लाइट की मदद से स्पीच पढ़ती रहीं।  अंधेरे में अपनी कुर्सियों पर बैठे छात्र और अन्य लोग उनका संबोधन सुनते रहे।  दोपहर 11:56 से 12:05 बजे के बीच बिजली गुल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *