एक्टर वत्सल सेठ और उनकी पत्नी एक्ट्रेस इशिता दत्ता की खुशियां इन दिनों सातवें आसमान पर है। कपल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाला है। इशिता शादी के 6 साल बाद वत्सल के पहले बच्चे को जन्म देंगी।

पहले यह कपल अपने इस फेज को खूब एंजॉय कर रहा है।  पेरेंट्स-टू-बी कपल बेबीमून मनाने वेकेशन पर निकला, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस का साथ शेयर की हैं।

बेबीमून एंजॉय करते इशिता और वत्सल एक साथ बेहद खुश दिख रहे हैं।दोनों हाथों में हाथ डाल एक-दूजे संग खूब मस्ती कर रहे हैं। कई तस्वीरों में कपल का रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिल रहा है।

दो फ्रेंच चोटियां, कान पर फूल और गले में नेकलेस पहन प्रेग्नेंट एक्ट्रेस ने अपना लुक कंप्लीट किया है और बॉडीकोन आउटफिट में वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *