सुष्मिता सेन बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा में से एक हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अपने पॉजिटिव और बेहतरीन विचारों के लिए जानी जाती हैं।

बीते दिनों एक्ट्रेस को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद से उनके फैंस एक्ट्रेस की सेहत को लेकर काफी चिंतित थे। सुष्मिता को मार्च में दिल का दौरा पड़ा था और उसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई थी।

दिल का दौरा पड़ने के बाद भी एक्ट्रेस कड़ी मेहनत कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी वेब सीरीज आर्य 3 की शूटिंग शुरू कर दी है।आर्या 3 की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस को स्ट्रोक आया था।

अब सुष्मिता जैसा कि शूटिंग पर वापस लौट चुकी हैं।  एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है- विरासत से तय नहीं होंगे किस्मत के फैसले। ये तो उडान तय करेगी कि आसमान किसका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *