द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1,000 से अधिक लोगों के साथ डूबा एक जापानी परिवहन जहाज 80 साल बाद समुद्र की गहराई से ढूंढ निकाला गया है।

जापानी जहाज मोंटेवीडियो मारू पर 850 युद्धबंदी और 200 नागरिक सवार थे जब इसे जापानी सैनिकों ने 1942 में पापुआ न्यू गिनी में पकड़ लिया था। जहाज को कब्जे में लेने के दौरान सैनिक नहीं जानते थे कि ये जापान का ही जहाज है।

बंदी थे। डूबे जापानी जहाज का मलबा इस हफ्ते की शुरुआत में फिलीपींस के दक्षिण चीन सागर में मिला था। ऑस्ट्रेलियाई रक्षा विभाग, ऑस्ट्रेलिया के साइलेंटवर्ल्ड फाउंडेशन के समुद्री पुरातत्वविदों और गहरे समुद्र सर्वेक्षण करने वाली डच कंपनी फुग्रो के विशेषज्ञों के संयुक्त प्रयास से ये सफलता मिली।

मिशन के लिए फिलीपींस के तट पर इस महीने की शुरुआत में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। पोत की पहचान आधिकारिक रूप से सत्यापित होने से पहले दो सप्ताह के भीतर, मोंटेवीडियो मारू की काल्पनिक तस्वीर बनाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *