टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा को इस दुनिया से अलविदा कहे 4 महीने बीत चुके हैं। हालांकि, आज भी उनके फैंस और करीबी उन्हें याद करते रहते हैं और उनकी याद में भावुक हो जाते हैं।

तुनिषा के सुसाइड मामले में फंसे उनके बॉयफ्रेंड और एक्टर शीजान खान को भी दिवंगत एक्ट्रेस की याद आई है। उन्होंने ईद के मौके पर खास अंदाज में अपनी कथित गर्लफ्रेंड तुनिषा को याद किया है और उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

शीजान खान ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर लिखा, ‘जो दूर है नजर से उस चांद को भी चांद मुबारक- शीजान खान।’ यहां उन्होंने तुनिषा को चांद कहा है। शीजान के इस पोस्ट को यूजर्स खूब लाइक कर रहे हैं।

तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर, 2022 को शो के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में उनकी मां वनीता शर्मा ने एक्ट्रेस के कथित बॉयफ्रेंड पर कई गंभीर आरोप लगाए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *