पाकिस्तान की पुलिस ने तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई के लिए पिछले सप्ताह पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पेशी के दौरान यहां अदालत परिसर के बाहर हिंसा भड़काने के आरोप में एक पत्रकार को गिरफ्तार किया है।

यह संघर्ष अदालत परिसर के बाहर उस समय हुआ था, जब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख खान पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग द्वारा दायर एक शिकायत पर कार्यवाही में भाग लेने के लिए अदालत पहुंचे थे।

आयोग ने खान के खिलाफ शिकायत संपत्ति घोषणाओं में उपहारों का ब्योरा कथित रूप से छिपाने को लेकर दायर की थी। इस्लामाबाद पुलिस ने ट्वीट किया, ‘बोल न्यूज’ से जुड़े पत्रकार सिद्दीकी जान को पुलिस ने सोमवार को इस्लामाबाद में उनके कार्यालय से पकड़ा और पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई, बाद में उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया।

ट्वीट में कहा गया, ”उन्हें 18 मार्च को न्यायिक परिसर के आसपास आगजनी और घेराव की घटनाओं के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। सिद्दीकी जान को समय पर अदालत में पेश किया जाएगा।” जान ने ट्वीट करके उसे वीडियो की सच्चाई उजागर करने का संकल्प लिया, जिससे उन्हें जोड़ा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *