शादी के बाद पहली बार बॉलीवुड की गंगूबाई यानी आलिया भट्ट अपना 30वां जन्मदिन मनाती नज़र आई। आलिया ने इस साल का अपना जन्मदिन बेहद ही सादगी और अपने करीबियों के साथ ही मनाया।

इस साल आलिया के बर्थडे पर दो चीज़े बेहद ही खास थी पहले उनके हमसफ़र रणबीर कपूर और दूसरी उनकी नन्ही परी राहा कपूर दोनों के साथ ही वह पहली बार अपना जन्मदिन मना रही हैं।

अब आलिया ने अपने जन्मदिन से जुडी पूरी 8 तस्वीरें फैंस संग साँझा की हैं। आमतौर पर हमने देखा हैं कि बॉलीवुड सितारे अपने जन्मदिन पर कोई पार्टी या गैदरिंग रखते हैं .

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने ऐसा कुछ नहीं किया बल्कि उन्होंने तो बेहद ही सादगी से अपना जन्मदिन मनाया और इस जन्मदिन को न कोई जश्न के बल्कि बेहद ही प्यार और अपने करीबियों के साथ एन्जॉय किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *